कौशाम्बी से खबर
सराय अकिल इलाके में नवरात्रि के पावन दिवस में जगद्जननी जगदम्बा की प्रतिमा स्थापित की गई थी। विद्वानों और संत महात्माओं के सानिध्य में कार्यक्रम कुशलता पूर्वक सम्पन हुआ। प्रतिदिन माता की आरती,नौ चण्डी अनुष्ठान और यज्ञ कार्य सम्पन्न हुए। अष्टमी और नवमी तिथि एक होने से शनिवार को वृहद रूप से कन्या भोजन का कार्यक्रम रखा गया। जिसमें कन्या पूजन करने के पश्चात महायज्ञ किया गया। महायज्ञ में समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे। ग्रामवासियों ने माता से कुशल जीवन के लिए प्रार्थना की।
सोमवार को सराय अकिल इलाके की दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन प्रशासन के नियमो के अनुसार नजदीक के तालाब में किया गया। भक्तो ने साउंड और भक्ति गीत के साथ माता की प्रतिमा विसर्जन के लिए तालाब में किया गया। नाच गाने के साथ माता की प्रतिमा को देख भक्त भावविभोर हो उठे। माता की प्रतिमा विसर्जन के बाद श्रद्धालु भावुक हो उठे। सभी ने अगले वर्ष माता के पुनः आने के लिए प्रार्थना और संकल्प लिए। दुर्गा प्रतिमा स्थापना न केवल धार्मिक भावनाओं को बल्कि समाज के लोगो को भी जोड़ने का कार्य करता है।
इस अवसर पर एसडीएम चायल ज्योति मौर्य, सी ओ डॉ.केजी सिंह , थानाध्यक्ष विजय विक्रम, उपनिरीक्षक विनोद कुमार पांडेय, उपनिरीक्षक परमानंद, अन्य हेड कास्टेबल, व महिला कॉस्टेबल रही मौजूद।
कौशाम्बी से ब्यूरो चीफ पवन मिश्रा की रिपोर्ट