*रालोपा दमखम के साथ जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनाव लड़ेगी :- बेनीवाल*
गिड़ा पंचायत समिति मुख्यालय पर रालोपा ने मनाया स्थापना दिवस
वागाराम बोस
परेऊ/ बाड़मेर बायतु विधानसभा क्षेत्र के गिड़ा पंचायत समिति मुख्यालय पर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ता सम्मेलन एवं कबड्डी प्रतियोगिता के आयोजन में रालोपा प्रदेश महामंत्री उम्मेदाराम बेनीवाल ने कहा प्रदेश में विपक्ष की भूमिका आरएलपी निभा रही हैं, राजस्थान के अंदर कांग्रेस और भाजपा दोनों का मिलीभगत का खेल चल रहा है। पंचायतीराज चुनाव में जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनाव दमखम के साथ जनता के ग्रामीण व पंचायतीराज के मुद्दों को फोकस करके जिले की सभी पंचायत समितियों के सीटों पर मजबूती से लड़ेगी। इसके कार्यकर्ता मजबूती से तैयारी में जुट जाएँ। कांग्रेस शासन कानून व्यवस्था बिगड़ी हुई है विधानसभा चुनाव में किए गए वादे सत्ता में आते भूल गई। जनता आजादी के बाद से कांग्रेस के झूठे वादों व घोषणा पत्र से परेशान हैं। अब इन खोखले वादों का बदला पंचायतीराज चुनाव में लेगी। जनता परिवर्तन व बदलाव के रूप में रालोपा को चुनेगी।इस दौरान रालोपा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य गजेन्द्र चौधरी, पूनियों का तला सरपंच जेठाराम लोल, चीबी सरपंच प्रतिनिधि खेताराम सऊ, आंबसिंह मलवा, छीत्तर का पार सरपंच बांकाराम धतरवाल, मूलाराम बैरड़ रतेऊ, पूर्व सरपंच लाभूराम मेघवाल, कोसरिया पूर्व सरपंच पन्नाराम सारण, कानाराम लेघा, बांकाराम डेलू, गजेसिंह पनावड़ा, करनाराम मांजू, ओमप्रकाश घाट, ओमप्रकाश काकड़, जालाराम पलिवाल, लक्ष्मण सांई सहित मौजूद रहे।