होशंगाबाद- भारतीय जनता पार्टी देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा श्रम कानून में व्यापक सुधार करने पर जन जागरण अभियान चला रही है। पार्टी जिलाध्यक्ष माधवदास अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने श्रम कानून सम्बंधित व्यापक सुधारों के साथ तीन ऐतिहासिक विधेयक पारित कराये हैं। इन विधेयकों से देश के श्रमिकों के हित और स्वास्थ्य की सुरक्षा तथा कौशल विकास के साथ विभिन्न अधिकार भी प्राप्त होगें। इन विधेयकों से उद्योग धंधे एवं व्यापार को बढ़ावा मिलने के साथ रोजगार के अवसरों की वृध्दि होगी। श्रमिक कानूनों में संशोधन कर लाये गये तीनों विधेयकों से श्रमिकों एवं नियोक्ता प्रबंधन के बीच सकारात्मक वातावरण का निर्माण होगा और वैश्विक परिदृश्य में देश अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं के लिये तैयार होगा। इसी तारतम्य में भारतीय जनता पार्टी नगर मण्डल के कार्यकर्ताओं ने जयस्तंभ चौक, ग्वालटोली, मालाखेड़ी, व रसूलिया में मजदूर भाइयों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार द्वारा श्रम कानून में किये गए ऐतिहासिक संशोधनों के संबंध में जारी जनजागरण अभियान के माध्यम से मजदूरों को महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोहर बढ़ानी, विवेक गौर, अखिलेश खंडेलवाल, महेंद्र चौकसे, विजय चौकसे, लोकेश तिवारी, अमित माहाला, रोहित गौर, संदीप गौर, देवानंद यादव, श्रीमती रजनी यादव, अजय रतनानी, जर्नादन सिंह, दिलीप सनस, अमन चुटीले, जितेंद्र बरखने ने मजदूर भाईयों को श्रम कानून के विषय में बताया एवं पंपलेट वितरित किए। प्रदीप गुप्ता की रिपोर्ट
