चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सरहदी धनाऊ में राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने की जनसभाएं
संवाददाता वागाराम बोस
परेऊ/बाड़मेर। जिले की चौहटन विधानसभा क्षेत्र की चार पंचायत समितियों में चुनावी प्रचार शनिवार शाम को थम गया। यहां कांग्रेस व भाजपा आमने सामने है। दोनों ही पार्टियां अपने अपने बोर्ड बनाने व बचाने को लेकर प्रयासरत है। शनिवार को राजस्थान के राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने धनाऊ और फ़ागलिया के कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए सघन जनसंपर्क किया। चौधरी ने कई जगहों पर जन सभाएं कर जनता से कांग्रेस के लिए वोट मांगे। उन्होंने राज सरकार के काम पर, अब तक पंचायतीराज में कांग्रेस के विकास पर जनता से वोट मांगे। चौधरी ने कहा कि बीजेपी का इस चुनावों में मैदान में भी नहीं है। बीजेपी के लोग कहते है कि कांग्रेस ने 70 सालों में क्या किया, आप सब बुद्धिजीवी बैठे है जब देश आजाद हुआ था उस समय देश की स्थिति यह थी कि एक सुई भारत में नहीं बनती थी। आज भारत परमाणु शक्ति सम्पन्न राष्ट्र है। आज विश्व की शक्तियों में भारत की गिनती हो रही है, क्या यह मोदी के 6 वर्षों के शासन में हुआ है।
राजस्व मंत्री की जन सभाओं में उनके अलावा चौहटन विधायक पदमाराम मेघवाल, पूर्व मंत्री हाजी गफ़ूर अहमद, पीसीसी सचिव शम्मा बानो, एडवोकेट महेंद्र चौधरी समेत कई वक्ताओं ने संबोधित किया। चौहटन की धनाऊ और फ़ागलिया सरहद की सबसे चर्चित पंचायत समिति सीटे है। यहाँ चौहटन विधायक पदमाराम मेघवाल व पूर्व राज्य मंत्री गफूर अहमद की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। वही भाजपा के जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक की प्रतिष्ठा भी दांव पर है।दोनो दलों के मुखिया व कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन पूरी ताकत लगा दी है।शनिवार शाम को चौहटन क्षेत्र में चुनाव प्रचार पर विराम लग गया। भौपू प्रचार थमने के बाद अब उम्मीदवार घर घर दस्तक देकर वोट मांगते नजर आएंगे।