उत्साहपूर्वक मनाया गया संविधान दिवस
उपस्थितों ने किया संविधान की ’उद्देशिका’ का वाचन
पन्ना 26 नवंबर 20/पूरे राष्ट्र के साथ जिला मुख्यालय के विभिन्न शासकीय, अर्द्धशासकीय संस्थानों में संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संविधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दूरदर्शन से हो रहे लाइव प्रसारण का अवलोकन करने के साथ उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा संविधान के उद्देशिका का वाचन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थितों द्वारा दूरदर्शन पर प्रसारित पूरे कार्यक्रम का अवलोकन किया गया।
एसीपी न्यूज़ इंडिया से जिला ब्यूरो वेद प्रकाश तिवारी की रिपोर्ट