*कौशाम्बी* प्रमुख सचिव, दुग्ध विकास, मत्स्य समन्वय तथा पशुधन एवं जनपद के लिए नामित नोडल अधिकारी श्री भुवनेश कुमार गुरूवार को नवीन मण्डी ओसा में धान क्रया केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। नोडल अधिकारी ने कहा कि धान को बेचने में किसानों को किसी भी तरह की परेशानी न होने पाये। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि क्रय केन्द्रों पर आने वाले छोटे किसानों को वरीयता देते हुए उनके धान को पहले क्रय कर लिया जाये। उन्हेने किसानों के धान खरीद का मूल्य निर्धारित समय सीमा में उनके खाते में आवश्यक रूप से हस्तान्तरित करने का निर्देश दिया है, कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदाशीनता क्षम्य नहीं होगी। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री अमित कुमार सिंह ने धान खरीद की प्रगति एवं व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि यहां पर किसानों को धान बेचने में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं है। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री अमित कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्री शशिकान्त त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी श्री मनोज, श्री अंशुमाली सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
कौशाम्बी से ब्यूरो चीफ पवन मिश्रा की रिपोर्ट