9 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा व अवैध गांजा बिक्री के 01,33,468/-रु0 के साथ 01 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार (थाना अंतू)
*जनपद थाना अंतू से* उ0नि0 रोहित कुमार मय हमराह व स्वाट टीम प्रतापगढ़ द्वारा थानाक्षेत्र अंतू के ग्राम बझान पेट्रोल पंप के पास से एक व्यक्ति विनोद कुमार सिंह पुत्र स्व0 जगदीश बहादुर सिंह नि0 गौराडांड़ थाना अंतू जनपद प्रतापगढ़ को *09 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा व अवैध गांजा बिक्री के 01,33,468/-रु0* के साथ गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 599/20 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।