नोडल अधिकारी ने धान क्रय केन्द्र अजुहा मण्डी का किया औचक निरीक्षण
नोडल अधिकारी ने किसानों के धान खरीद का मूल्य निर्धारित समय सीमा में उनके खाते में हस्तान्तरित करने का
दिया निर्देश
प्रमुख सचिव, दुग्ध विकास, मत्स्य समन्वय तथा पशुधन एवं जनपद के लिए नामित नोडल अधिकारी श्री भुवनेश
कुमार रविवार को धान क्रय केन्द्र अजुहा मण्डी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में नोडल अधिकारी ने कांटे
को चेक करते हुए अपने सामने बोरों की तौल करवाई। उन्होंने कहा कि धान को बेचने में किसानों को किसी भी
तरह की परेशानी न होने पाये। उन्हेाने किसानों के धान खरीद का मूल्य निर्धारित समय सीमा में उनके खाते में
आवश्यक रूप से हस्तान्तरित करने का निर्देश दिया है, कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदाशीनता
क्षम्य नहीं होगी। उन्हेाने क्रय केन्द्रों पर नमी मापक यन्त्र, पावर डस्टर सहित अन्य सभी प्रकार के यन्त्रांे को
निरन्तर क्रियाशील रखने का निर्देश दिया है। नोडल अधिकारी ने सख्त हिदायत देते हुए कहा है कि धान खरीद
मंे किसी भी बिचौलिए का हस्ताक्षेप नहीं होना चाहिए, बिचौलियों से किसी भी दशा में धान न खरीदा जाये।
उन्हेाने धान के उठान के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए धान का उठान निरन्तर कराते रहने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री अमित कुमार सिंह ने धान खरीद की प्रगति एवं व्यवस्थाओं के बोरे में विस्तार से
जानकारी देते हुए बताया कि यहां पर किसानों को धान बेचने में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं है। इस अवसर
पर जिलाधिकारी श्री अमित कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्री शशिकान्त त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी श्री
मनोज, उप जिलाधिकारी श्री राजेश कुमार श्रीवास्तव, श्री अंशुमाली सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित
रहे।
