नोडल अधिकारी भरवारी पहुंचकर नवीन मण्डी में स्थित धान क्रय केन्द्र का किया औचक निरीक्षण
नोडल अधिकारी ने किसानों से फोन पर की बात-चीत
प्रमुख सचिव, दुग्ध विकास, मत्स्य समन्वय तथा पशुधन एवं जनपद के लिए नामित नोडल अधिकारी श्री भुवनेश कुमार सोमवार
को भरवारी मंे स्थित नवीन मण्डी स्थल पर बनाये गये धान क्रय केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में नोडल
अधिकारी ने धान बिक्रय किये हुए किसानों का रजिस्टर में दर्ज नाम एवं मोबाइल नम्बर से संपर्क करते हुए उनसे धान बेचने
हेतु हुए भुगतान के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। जिसमें किसानों के द्वारा फोन से हुई वार्तालाप में बताया गया कि उनके
धान बिक्रय का मूल्य निर्धारित समय में उन्हें प्राप्त हो गया है। इस अवसर पर प्रमुख सचिव ने क्रय केन्द्र पर उपस्थित
किसानो से उनके रजिस्टेªशन सहित अन्य सम्बन्धित जानकारियां प्राप्त की। उन्होंने सम्बन्धित क्रय केन्द्र प्रभारियों को
निर्देशित करते हुए कहा कि धान को बेचने में किसानों को किसी भी तरह की परेशानी न होने पाये। उन्हेाने किसानों के धान
खरीद का मूल्य निर्धारित समय सीमा में उनके खाते में आवश्यक रूप से हस्तान्तरित करने का निर्देश दिया है, कहा कि इसमें
किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदाशीनता क्षम्य नहीं होगी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री शशिकान्त त्रिपाठी,
अपर जिलाधिकारी श्री मनोज, उपजिलाधिकारी चायल श्रीमती ज्योति मौर्या, डिप्टी आरएमओ श्री अंशुमाली सहित संबंधित
अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
