मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत आज मंगलवार को तीर्थ यात्रा हेतु रवाना होने वाले श्रृद्धालु काफी प्रसन्न मुद्रा में दिखाई दिए। प्रशासन द्वारा किए गए इंतजामो की सराहना तो उन्होंने की ही बल्कि मुख्यंमत्री जी के प्रति साधुवाद भी व्यक्त है।
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में चयनित तीर्थ यात्री विदिशा के अयोध्या नगर निवासी श्री शिवसिंह उम्र 80 वर्ष और उनकी पत्नि श्रीमती कुसुम सिंह 70 वर्ष के साथ तीर्थ यात्रा के लिए काशी विश्वनाथ दर्शन के लिए रवाना हुए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत की गई व्यवस्थाओं की सराहना की है। साथ ही मुख्यमंत्री जी के प्रति साधुवाद भी व्यक्त किया है।